चंदा चोर वोट चोरी कहां मिलेंगे बीजेपी के दफ्तर में जैसे नारों के साथ आज औरंगाबाद में महागठबंधन का धरना प्रदर्शन।।
*औरंगाबाद में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: गांधी मैदान से रमेश चौक तक निकाला आक्रोश मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला।।*
न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव
*औरंगाबाद 08.10.2026*
औरंगाबाद में चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। राज्य कमेटी के निर्देश महागठबंधन के सभी घटक दल गांधी मैदान में जुटे। यहां से जामा मस्जिद होते हुए रमेश चौक तक पैदल आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।।
रमेश चौक पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोरी की जांच कराने और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग की। *प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए- ‘वोट चोर कहां मिलेंगे, भाजपा के दफ्तर में।’*
नेताओं ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप प्रदर्शन में शामिल *राजद नेता उदय उज्ज्वल* ने कहा कि वोट चोरी के विरोध में केवल महागठबंधन ही नहीं, बल्कि देश के लोग भी सड़क पर उतर रहे हैं। मतदान करना देश के नागरिकों का मौलिक अधिकार है, लोगों के इस अधिकार का हनन किया जा रहा है।।
*एनएसयूआई नेता आशुतोष कुमार सिंह* ने आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा सहित कई चुनावों में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी की गई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इसका कथित सूत्रधार बताया। कहा कि चुनाव आयुक्त का पद संवैधानिक और महत्वपूर्ण है, ऐसे पद पर बैठे व्यक्ति से निष्पक्ष चुनाव की अपेक्षा रहती है।
संविधान नागरिकों को पांच साल में एक बार सरकार चुनने का अधिकार देता है। मतदाता सरकार की नीतियों के समर्थन या विरोध में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हैं। एसआईआर के दौरान भी गड़बड़ी हुई है। बिहार के अलावा दिल्ली, बंगाल और कर्नाटक में भी कथित वोट चोरी की जांच की मांग की।।
*जांच और कार्रवाई की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी*
*जिला पार्षद मदनपुर सह राजद नेता शंकर यादवेंदु* ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कथित तौर पर वोट चोरी कर कई राज्यों में सरकार बनाई है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि लोगों के अधिकार छीनने के प्रयास का देशभर में विरोध हो रहा है। अगर मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से नहीं हटाया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।।