महिला के हाथों से दो मोबाइल फोन छीनकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, 6 मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग स्कूटी बरामद
पंचकूला 18 अक्टूबर:- पंचकूला पुलिस ने स्नैचिंग की वारदातों पर सख्त कार्रवाई करते हुए सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में महिला से दो मोबाइल फोन छीनने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है।
मामले के अनुसार सेक्टर-15 पंचकूला निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे के बीच वह अपनी सहकर्मी के साथ लंच करने के बाद बैंक से बाहर घूम रही थीं। इसी दौरान उनकी सहकर्मी ने अपना फोन शिकायतकर्ता को पकड़ा दिया था। शिकायतकर्ता के हाथ में उनका अपना मोबाइल फोन भी था। तभी एक्टिवा सवार दो युवक पीछे से आए और दोनों मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-14 पंचकूला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान 17 अक्टूबर 2026 को सेक्टर 16 चौकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोनू निवासी भैसा टिब्बा, पंचकूला को गिरफ्तार किया। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की।
डीसीपी ने आगे बताया कि जांच के दौरान स्कूटी की डिग्गी से शिकायतकर्ता के छीने गए मोबाइल फोन सहित कुल पांच मोबाइल फोन बरामद हुए। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पंचकूला में के अलावा भी तीन अन्य मोबाइल फोन छीनने की वारदातों को अंजाम दिया था। बरामद अन्य मोबाइल फोन के संबंध में भी जांच की जा रही है। इस वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य वारदातों में उसकी संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
पुलिस कमिश्नर पंचकूला आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। ऑपरेशन हंटडाउन के तहत चोरी और स्नैचिंग की वारदातों में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में अपराध करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia