आज महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने वार्ड क्रमांक 18 स्थित मंगल भवन, नई बस्ती में माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित "जन कल्याण शिविर" में सहभागिता की।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, इस विषय पर संवाद किया। जनकल्याण शिविर शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों को उनके अधिकारों एवं सुविधाओं के प्रति जागरूक करने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर निर्माण समिति के अध्यक्ष श्री गोपी गेलानी जी, पूर्व पार्षद श्री अजय सिंह जी 'मिंटू', संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थित रही।