कुछ घंटों की बारिश ने बदले हालात, सहस्त्रधारा में बाढ़ जैसे हालात
देहरादून में दो जून को हुई तेज बारिश के बाद सहस्त्रधारा में जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए। नदी किनारे बने कई अस्थायी ढांचे और झोपड़ियां पानी की तेज धारा में बह गईं।
राहत की बात यह रही कि लोग समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, रिस्पना नदी में भी जलस्तर में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। स्थानीय लोगों और दुकानदारों को नुकसान होने की सूचना है।
#Dehradun #Sahastradhara #RispanaRiver #RainAlert #Uttarakhand #WeatherUpdate #FloodAlert #PahadSamachar