सजेती थाना क्षेत्र के कैथा गांव में किशोरी ने घर पर टीन के एंगल से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब किशोरी को फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।