बड़ागांव धसान: बड़ागांव क्षेत्र में आग से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, खेत बचाने पहुंचे थे
मामला टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव क्षेत्र का है जहां पर नरवाई की आग ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। अमरपुर गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध को जैसे ही अपने खेत पर खड़ी नवाई में आग लगने की सूचना मिली तो वह तुरंत खेत पर पहुंचे। आग इतनी तेज और भयानक थी कि वह खुद ही उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।