कालपी: परासन में सांडों की लड़ाई ने ली किसान की जान, लड़ते हुए सांड चारपाई तक पहुंचे और धक्का लगते ही किसान को रौंदा
Kalpi, Jalaun | Jul 23, 2025 आटा थाना क्षेत्र के परासन गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, यहां मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे 70 वर्षीय किसान जगदीश सिंह की आवारा सांड़ों की लड़ाई में मौत हो गई, जगदीश सिंह अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे, इसी दौरान दो सांड़ आपस में लड़ते हुए उनके दरवाजे तक पहुंच गए, लड़ाई के दौरान एक सांड़ ने चारपाई को टक्कर मार दी और दूसरे सांड ने उन्हें रौंद दिया।