कालपी: औंता गांव में दबंग ने बुजुर्ग शख्स को कुल्हाड़ी मारकर धमकाया, जान से मारने की दी धमकी, मामला दर्ज
Kalpi, Jalaun | Jul 23, 2025 चुर्खी थाना क्षेत्र के औंता गांव निवासी दीपू साहू ने 22 जुलाई को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि गांव के ही कुंवर सिंह कुशवाहा ने मेरे पिता कढ़ोरे साहू को कुल्हाड़ी मारकर धमकाया और फिर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसको लेकर पुलिस ने मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए बुधवार की दोपहर करीब 2:30 बजे जानकारी दी है।