कालपी: गर्भवती को ससुरालीजनों ने दूसरे का बच्चा बता घर से निकाला, आहत विवाहिता ने मायके इकौना में फांसी लगाकर किया सुसाइड
Kalpi, Jalaun | Jul 23, 2025 कदौरा थाना क्षेत्र के इकौना गांव में बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे विवाहिता ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली, बताया गया कि गर्भवती महिला को ससुरालीजनों द्वारा दूसरे का बच्चा बताकर घर से निकालने से आहत विवाहिता ने मायके मे साड़ी का फंदा गले मे डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।