कालपी: कालपी नगर पालिका परिसर में एसडीएम और पालिकाध्यक्ष की मौजूदगी में 115 काशीराम आवासों का वितरण हुआ
Kalpi, Jalaun | Jul 22, 2025 कालपी नगर पालिका परिसर में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे एसडीएम अतुल कुमार व पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव की मौजूदगी में काशीराम आवासों के 115 आवेदकों को लॉटरी सिस्टम से आवासों का वितरण किया गया, वही आवास पाने वाले लोगों में खुशी की लहर दिखाई दी, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक नगर पालिका कालपी के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कालपी एसडीएम रहे।