कालपी: खाद और सिंचाई की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालपी तहसील परिसर में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Kalpi, Jalaun | Jul 22, 2025 कालपी तहसील परिसर में मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूरिया खाद तथा सिंचाई की समस्याओं को लेकर तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं को निदान करने की मांग उठाई है, कांग्रेस के कार्यकर्ता तहसील कालपी परिसर में एकत्रित हो गए, जहां प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।