सिंगरौली: ₹38400 की नकली नोटों के साथ एक आरोपी को विंध्यनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, नक़ली नोट बनाने वाले उपकरण बरामद
सिंगरौली जिले में 38 हजार 400 सौ रुपये के नकली नोट के साथ में एक आरोपी को विंध्यनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी अपने घर पर ही कलर प्रिंटर की मदद से 100 200 और 500 के नकली नोट छाप रहा था पुलिस ने बताया कि आरोपी ने यूट्यूब के माध्यम से नकली नोट छापना सीखा था।