सिंगरौली: अवैध शराब के खिलाफ मोरवा पुलिस ने 7 कारोबारीयों से देशी शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत की कार्यवाही
थाना प्रभारी मोरवा द्वारा अलग अलग टीम बनाकर विभिन्न जगहों से 7 अवैध शराब कारोबारियों को पकड़ा है। जिनमें अनिल पटेल को चटका से, प्रवीण दुबे को भूसामोड़, मोहन चौधरी को नेहरू नगर, मोहम्मद इरशाद को अम्बेडकर नगर, शिवप्रसाद यादव को थाना टोला, रामसजीवन यादव एवं भोलानाथ विश्वकमा को ख़िरवा से अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है।