🔴 जबलपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई!
📍गोरखपुर थाना पुलिस ने सेठीनगर में कार्रवाई करते हुए बड़कू सोनकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के घर की तलाशी के दौरान फ्रिज में छिपाकर रखे 24 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।
बरामदगी में शामिल हैं:
💉 11 बुप्रेनोरफिन इंजेक्शन
💉 13 फेनिरामाइन मैलेट इंजेक्शन
💰 ₹3,950 नकद
पुलिस का आरोप है कि इन इंजेक्शनों को नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचा जाता था। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से 6 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब पुलिस इंजेक्शनों के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
🎙️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर
सच तक पत्रिका NEWS — हर खबर सच के साथ।
Follow 📲 सच तक पत्रिका News
Follow 📲 ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀
👍 Like | 💬 Comment | 🔄 Share | 🔔 Follow
#Jabalpur #JabalpurPolice #DrugNews #NDPSAct #MPNews