ललमटिया थाना क्षेत्र के गोलदारपट्टी से 24 जून को चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, बाइक चोरी होने के बाद पीड़ित ने ललमटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।