परबतसर: परबतसर पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ 2 कुख्यात बदमाशों को दबोचा, बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम
अवैध हथियारों के साथ परबतसर पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने बताया कि आरोपी क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस के सामने आरोपियों ने कान पकड़कर माफी मांगी। पुलिस ने प्रकरण में आरोपी राहुल एवं चीमा शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रींगस में लूट की वारदात को अंजाम दिया।