परबतसर: विधायक रामनिवास गावड़िया ने जयपुर में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में किया जनसंपर्क
परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया ने जयपुर में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। गावड़िया ने कहा कि भाजपा की सरकार से आमजन परेशान हो गया है एवं लोकतंत्र की हत्या भाजपा कर रही है। इस दौरान उन्होंने लोगों से संविधान बचाओ रैली में शामिल होने का आह्वान किया।