परबतसर: ग्राम किनसरिया में एक अविवाहित युवक का संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटका शव मिला, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
परबतसर क्षेत्र के ग्राम किनसरिया में एक अविवाहित युवक का ससंदिग्ध अवस्था में पेड़ पर शव लटका मिला। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की पूरी जानकारी ली। मृतक की पहचान बोरावड निवासी मुन्ना लाल के रूप में हुई। पुलिस नाम मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस को पेड़ के पास एल्ड्रिन की सीसी एवं सुसाइड नोट मिला। पुलिस मामले में जांच कर रही है।