हरिद्वार: जीआरपी थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन की पार्किंग में हुए मर्डर का किया खुलासा, एक कातिल को किया गिरफ्तार
हरिद्वार GRP थाना पुलिस ने एक युवक की हत्या करने वाले कातिल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने 2 दिन पहले रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग में सो रहे एक युवक को पत्थर से कुचलकर इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वो शराब पीकर सोया हुआ था। आरोपी का नाम घनश्याम है, जो कि यूपी के मथुरा जिले का निवासी है। SP रेलवे सरिता डोबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।