हरिद्वार: शारदीय कांवड़ मेला समाप्त होने के बाद हरकी पौड़ी के पास फैली गंदगी, द्वितीय शनिवार के चलते नहीं पहुंची नगर निगम की टीम
एक मार्च से शुरू हुआ शारदीय कांवड़ मेला समाप्त होने के बाद हरकी पौड़ी के पास भारी मात्रा में गंदगी फैली है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, वहीं कांवड़िया अपनी पुरानी कांवड़ छोड़ गए है। गंगा में भी भारी मात्रा में कूड़ा पड़ा है। द्वितीय शनिवार के चलते नगर निगम की टीम हरकी पौड़ी पर नहीं पहुंची है।