भदोही: भदोही : कारगिल विजय दिवस पर भाजपा ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, गोष्ठी में व्यक्त किए विचार
कारगिल युद्ध विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर भदोही के नेशनल इंटर कालेज में भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में देश के लिए शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में पार्टी पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा युद्ध में वीर जवानों ने जो किया वह कर पाना असम्भव था। इस इतिहास को हम सभी को याद रखना होगा।