BJP के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में आयोजित "बजट पर युवा संवाद कार्यक्रम" में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।आम बजट 2026-27 को लेकर यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्कूल और कॉलेजों से आए हुए छात्रों ने हिस्सा लिया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट के बजट में बढ़ोतरी की गई है।