बाह: गांव बसई भदौरिया में खेती की सिंचाई करने को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, 14 लोग हुए घायल
थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत गांव बसई भदौरिया में खेती की सिंचाई करने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया, इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से जमकर प्रहार किए है, झगड़े में 14 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें पुलिस के द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया है, और पुलिस ने मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।