बाह: अरनोटा में हाई मास्क पानी की टंकी का हिस्सा पास के मकान पर गिरा, मकान हुआ क्षतिग्रस्त व पुलिस कार्रवाई में जुटी
थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत अरनोटा में एक हाई मास्क पानी की टंकी को गिराया जा रहा था,क्योंकि टंकी की हालत पिछले कई सालों से जर्जर थी, इस दौरान पानी की टंकी का हिस्सा टूटकर पास के मकान के ऊपर जा गिरा, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया,ग्रामीणों ने ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने भी जेसीबी को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।