बाह: बाह-बिजौली मार्ग पर कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत बाह बिजौली मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक कार ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने की वजह से कार सवार दंपत्ति घायल हो गए, आनन फानन में पुलिस के द्वारा घायल हुए दंपत्ति को सीएचसी बाह में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि दंपति बाह के धनियापुरा के रहने वाले हैं।