कुचायकोट: थाना परिसर में चौकीदारी परेड का आयोजन, अपराध और शराब तस्करी पर लगाम लगाना प्राथमिकता
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना परिसर में क्षेत्र के तमाम चौकीदारों की मौजूदगी में चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। जिसमें चौकीदारों को अपराध अपराधी शराब तस्करी और शराबियों पर पैनी नजर बनाकर रखने की निर्देश दिया गया। हर स्थिति में क्षेत्र में शांति बहाल रहे जिसको लेकर कई दिशा निर्देश दिए गए जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज रविवार को शाम 4 बजे दी गई।