चूरू: शहर में अतिक्रमण पर चला नगरपरिषद का बुलडोजर, आपणी योजना से कलेक्ट्रेट तक एक दिन में हटाये 60 निर्माण कार्य
Churu, Churu | Sep 6, 2024 चूरू नगरपरिषद के द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के पहले दिन नगर परिषद के द्वारा डेढ़ किलोमीटर एरिया से स्थाई और अस्थाई 60 अतिक्रमण हटाए गए। जेसीबी की सहायता से पक्के निर्माण कार्य भी ध्वस्त किए गए। यह अतिक्रमण अभियान आपणी योजना कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक चलाया जाएगा।