चूरू: आशीष मोदी होंगे चूरू के नए जिला कलेक्टर, पुष्पा सत्यानी को भेजा जयपुर
Churu, Churu | Sep 6, 2024 देर रात जारी की गई आईएएस अफसरों की तबादला सूची में चूरू जिला कलेक्टर का ट्रांसफर किया गया है। चूरू जिला कलेक्टर अब आशीष मोदी होंगे, जो की शिक्षा विभाग बीकानेर में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। चूरू जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी का जयपुर तबादला किया गया है। आपको बता दें आईएएस व आईपीएस अफसर की तबादला सूची का लंबे समय से इंतजार चल रहा था।