टीकमगढ़: मिनौरा: घर में नकाबपोशों का हमला, विधवा और मासूम का गला दबाकर मारने की कोशिश
अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक विधवा महिला के घर में घुसकर उसके और उसकी बच्ची के गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। घटना के दौरान महिला के शोर मचाने पर भी कोई ग्रामीण मदद के लिए नहीं पहुंचा। महिला ने आशंका जताई है कि यह घटना साजिशन हो सकती है, हालांकि उसने किसी पर सीधे तौर पर संदेह नहीं जताया और बताया कि उसका किसी से कोई विवाद भी नहीं है।