मूंडवा: मूण्डवा शहरवासियों ने रोडवेज प्रबंधक से मुलाकात कर मूण्डवा कस्बे के अंदर से रोडवेज निकालने की रखी मांग
Mundwa, Nagaur | Nov 20, 2024 नागौर जिले के मूण्डवा शहरवासियों ने आज बुधवार को नागौर रोडवेज बस स्टैंड पहुंचकर रोडवेज प्रबंधन राजेश चौधरी से मुलाकात कर मूण्डवा कस्बे के अंदर से रोडवेज बस निकलवाने की मांग रखी। इस दौरान शहरवासियों ने बताया कि रोडवेज बसें मूण्डवा के बाइपास से होकर गुजर जाती है जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी होती है।