मूंडवा: कुचेरा कस्बे में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 300 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच
Mundwa, Nagaur | Nov 15, 2024 नागौर जिले के कुचेरा कस्बे में शुक्रवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह से ही कुचेरा सहित आसपास के गांवों से लोग पहुंचे और अपने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस दौरान विशेष चिकित्सा अधिकारियों द्वारा लोगों के आंख, नाक, कान, गले की निःशुल्क जांच की गई। शिविर के दौरान तीन सौ से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुईं।