मूंडवा: कुचेरा कस्बे में श्रीमद्भागवत का आयोजन, निकाली गई कलश यात्रा
Mundwa, Nagaur | Nov 18, 2024 नागौर जिले के कुचेरा कस्बे में सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान कथा के आयोजन से पूर्व शहर में मुख्य मार्गों से कलश यात्रा निकाली गई। जिसका शहरवासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कलशयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।