मूंडवा: मूण्डवा शहरवासियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, बाइपास से रोडवेज बसों के निकलने पर जताया विरोध
Mundwa, Nagaur | Nov 19, 2024 नागौर जिले के मूण्डवा कस्बे के शहरवासियों ने आज मंगलवार को मूण्डवा तहसीलदार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। शहरवासियो ने बताया कि पिछले लंबे समय से नागौर व दूसरे डिपो की रोडवेज बसें मूण्डवा के बाइपास से होकर निकल जाती है जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।