मूंडवा: राजस्थान सरकार के किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी ने मूण्डवा के दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
Mundwa, Nagaur | Nov 16, 2024 राजस्थान सरकार के किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी आज शनिवार को मूण्डवा क्षेत्र क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान मूण्डवा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की। वहीं मूण्डवा पहुंचने पर किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ व स्थानीय लोगों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।