महरौनी: ग्राम नैनवारा निवासी महिला ने नामजद आरोपियों पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज
ग्राम नैनवारा निवासी पूजा ने महरौनी कोतवाली पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि कुछ नामजद लोगों द्वारा उसके साथ गाली-गलौज की गई।जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों द्वारा उसके साथ बेरहमी मारपीट की गई। जिसके चलते उसे गंभीर चोटें आई हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए महरौनी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की है।