कलान: रामगंगा उफान पर, किसानों की आवाजाही प्रभावित, कटान धीमा, बाढ़ चौकियां अलर्ट; स्वास्थ्य मेले में 43 मरीजों को मिली दवा
परौर। रामगंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नारायण नगर और मोहनपुर में कटान फिलहाल धीमा है। नदी में तेज बहाव के चलते चरवाहों ने पशुओं को पार ले जाना बंद कर दिया है, वहीं किसान भी खेतों की रखवाली के लिए नदी पार नहीं जा रहे हैं। नाव सुबह करीब 10 बजे जाती और शाम चार बजे लौटती है