जमुई: भीम सिंह ने कहा, सुरक्षा मुद्दे पर लालू परिवार कर रहा है नौटंकी
Jamui, Jamui | Jun 7, 2026 जमुई के कल्याणपुर में रविवार 2 बजे के करीब सामुदायिक चंद्रवंशी चौपाल के उद्घाटन समारोह में राज्यसभा सांसद भीम सिंह ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एस-प्लस सुरक्षा खतरे के आकलन के आधार पर दी जाती है और इसे राजनीतिक मुद्दा बनाना उचित नहीं है।