गुरुआ: हब्बीपुर में बाइक चोरी के दो आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़े, हुई जमकर धुनाई
Gurua, Gaya | Mar 9, 2025 थाना क्षेत्र के हब्बीपुर गांव में ग्रामीणों ने बाइक चोरी कर भाग रहे दो चोरों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्रों के अनुसार, दो युवक चोरी की बाइक लेकर भाग रहे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों की उन पर नजर पड़ी। शक होने पर ग्रामीणों ने उनका पीछा किया और रगेदकर पकड़ लिया। जब ग्रामीणों ने उनसे पूछताछ की, तो चोरी की घटना उजागर हो गई।