कासगंज: जिले में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, 144 चालान काटे गए, 3 वाहन किए गए सीज
कासगंज में यातायात पुलिस ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। मालगोदाम चौराहा, सहावर गेट फाटक और गोरहा बाईपास समेत कई स्थानों पर चेकिंग की गई। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने, शराब पीकर ड्राइविंग समेत कई नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।