राजपुर: अभिभावकों की जीत, स्वामी आत्मानंद स्कूल पुराने समय पर लौटा
बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल प्रबंधन ने अपना फैसला वापस लेते हुए स्कूल का समय फिर से पुराने शेड्यूल के अनुसार कर दिया है। अब स्कूल पहले की तरह सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होगा। गौरतलब है कि हाल ही में बिना किसी स्पष्ट आदेश के स्कूल को