हाटपिपल्या: हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी ने क्षेत्र की जनता से की मुलाकात
हाटपीपल्या विधायक मनोज चोधरी ने क्षेत्र से पधारी जनता से की मुलाकात शनिवार दोपहर 1:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार हाट पिपलिया विधायक मनोज चौधरी ने शनिवार प्रातः कार्यालय पर क्षेत्र से पधारे देवतुल्य जनता-जनार्दन से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया।