गाज़ियाबाद: यूपी STF ने खोड़ा क्षेत्र से फर्जी फेसबुक ID से क्रेडिट कार्ड का ऑफर देकर ठगी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
तेजी से साइबर ठगों की धड़पकड़ में जुटी यूपी STF की टीम ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उस पर लाइफ टाइम क्रेडिट कार्ड बनाने का ऑफर देकर ठगी करने वाले नागेश राघव और पंकज नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।