गाज़ियाबाद: तुगलक विवाद पर गाजियाबाद में बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम, कहा- 'इतिहास में तुगलक को बुद्धिमान बेवकूफ कहा जाता है'
BJP सांसद दिनेश शर्मा और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के सरकारी आवास के बाहर ‘तुगलक लेन’ की जगह ‘विवेकानंद मार्ग’ लिखा गया है। अब इस मामले पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गाजियाबाद में अपने आवास से शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बयान देते हुए कहा कि मोहम्मद बिन तुग़लक को इतिहास में बुद्धिमान बेवकूफ कहा गया है।