गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में मोहम्मद शमी विवाद पर बोले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम, कहा- मोहम्मद शमी एक देशभक्त मुसलमान
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के रोजा न रखने को लेकर शुरू हुए विवाद पर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित अपने आवास से पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने बयान देते हुए कहा कि मोहम्मद शमी एक देशभक्त मुसलमान हैं। देशभक्त होना सबसे बड़ी पहचान है।