गाज़ियाबाद: मोदीनगर में पंखे से लटके मिले विवाहिता के शव के मामले में पुलिस ने पति समेत 7 लोगों पर दहेज हत्या की FIR दर्ज की
मोदीनगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर रूबी नाम की विवाहिता की हत्या के मामले में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे मोदीनगर थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल मोदीनगर में गुरुवार देर शाम मृतका का शव घर के कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला था।