गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम पुलिस ने बिल्डर फैमिली से 2 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस ने रेप केस में सुलह कराने के नाम पर बिल्डर के परिवार से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले अनुज कसाना नाम के आरोपी को शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे थाना इंदिरापुरम क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। थाना इंदिरापुरम में 16 फरवरी को एक युवती ने बिल्डर सुशील गुप्ता के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था।