गाज़ियाबाद: गाजियाबाद कमिश्नरेट कार्यालय में टेनेंट वेरिफिकेशन के नाम पर रिश्वत लेने का मामला सामने आया, वीडियो हुआ वायरल
गाजियाबाद के राज नगर स्थित कमिश्नरेट कार्यालय में टेनेंट वेरिफिकेशन के नाम पर रिश्वत लेने का मामला आया है। इस मामले से जुड़ा वीडियो शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे से वायरल होना शुरू हो गया। बताया जाता है कि कमिश्नरेट कार्यालय में जहां बड़े बड़े पुलिस अधिकारी मौजूद रहते हैं, वहां किराएदार सत्यापन के नाम पर सहायक निरीक्षक तय शुल्क से अधिक वसूली कर रहे हैं।