अररिया: बांसर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के दो लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | May 9, 2024 अररिया के पलासी थाना क्षेत्र के बांसर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग जख्मी हो गए हैं. जिन्हें परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में गुरुवार को भर्ती कराया गया है. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में दोनों ही घायलों का इलाज जारी है.