अररिया: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात शार्प-शूटर को जोगबनी से पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
Araria, Araria | May 9, 2024 भारत नेपाल बॉर्डर जोगबनी के पास साइबर फ्रॉड की सूचना पर जोगबनी थाना के द्वारा एक युवक को पकड़ा गया. पकड़े गए युवक से पूछताछ करने पर अपना नाम जयप्रकाश बताया जो राजस्थान निवासी है. इस युवक ने कृष्ण कुमार के नाम से नकली आधार कार्ड बनाया था और इसी पहचान पर वह नेपाल के विराटनगर में रह रहा था. पकड़ा गया युवक कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर है.