अररिया: बरदाहा में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Araria, Araria | May 9, 2024 अररिया के सिकटी थाना क्षेत्र के बरदाहा गांव में घास काटने गयी महिला वज्रपात की चपेट में आ गयी जिससे उसकी मौके पर हीं मौत हो गयी. मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल लाया गया है. घटना सिकटी के बरदाहा गांव की है. बताया जा रहा है कि खेत में घास काटने के दौरान अचानक बारिश के बीच ठनका गिरा और चपेट में आते हीं महिला की मौत हो गयी.